आस्था के साथ, सच्चे मन, श्रद्धा व विश्वास से मेले में तीन दिन घी का दीपक जलाने से मनोकामना पूर्ण होती है

मनोकामना पूर्ण करने वाला मेला

यह मेला प्रति वर्ष फाल्गुन मास में होता है। ऐसी मान्यता है की आस्था के साथ सच्चे मन, श्रद्धा व विश्वास से मेले में तीन दिन घी का दीपक जलाने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। यह मेला पिछले 41 वर्षों से आयोजित हो रहा है। मेले का इतिहास, हनुमान जी की कृपा से हुई सैकड़ों अद्भुत एवं चमत्कारी घटनाएं समेटे हुए हैं, जिसकी वजह से न केवल आस पास के गांव में बल्कि भारतवर्ष के कोने कोने में इस मेले का नाम है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर, घी के दीपक जला भगवान श्री हनुमान जी से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करते हैं ।

खेड़ा मस्तान का हनुमान मेलाः एक परिचय

आपने बहुत से मेलों का नाम सुना होगा परन्तु "विशाल हनुमान मेला' का नाम न सुना होगा। “विशाल हनुमान मेला' नाम का यह पहला मेला है जो मुजफ्फर नगर शहर से लगभग 45 किमी दूर बुढ़ाना शामली रोड पर स्थित ग्राम खेड़ा मस्तान के हनुमान मंदिर पर लगता है । सामान्यतः यह फरवरी माह में होता है।

आप अवश्य यह जानना चाहेगं कि यह मेला खेड़ा मस्तान गाँव में "विशाल हनुमान मेला" के नाम से कैसे प्रारम्भ हुआ, प्रस्तुत है इसका रोचक वृतान्त परम पूज्यनीय ब्रम्हलीन श्री रवि नारायण मिश्र (इलाहाबाद वाले जो हनुमान मंदिर खेड़ा मस्तान व “विशाल हनुमान मेला' खेड़ा मस्तान, मुजफ्फर नगर के संस्थापक थें) की लेखनी

अगले मेले की तिथि

view all
  • ग्राम खेड़ा मस्तान

44 वा विशाल हनुमान मेला

7, 8 वा 9 फ़रवरी को होगा

Mela videos

True Stories

Contact to
Mela Committee